Accident Death Janjgir : कार ने बाइक को मारी ठोकर, बाइक चालक की जिला अस्पताल में हुई मौत

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा क्षेत्र के तालदेवरी गांव में कार ने बाइक को ठोकर मार दी है. कार की ठोकर से बाइक चालक व्यक्ति की मौत जिला अस्पताल जांजगीर में हो गई है.

 



आपको बता दें कि बाइक चालक रामभरोस मांझी, भठली गांव का रहने वाला है, जिसे कार चालक राजकुमार साहू ने लापरवाहीपूर्वक कार चलाते हुए बाइक सवार रामभरोस मांझी को टक्कर मार दी. घटना के बाद रामभरोस मांझी को बम्हनीडीह अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रामभरोस की हालत गम्भीर होने पर बम्हनीडीह अस्पताल से जिला अस्पताल जांजगीर रेफर कर दिया गया था, जहां रामभरोस मांझी की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!