Accident Injured : स्कूल से पेपर दिला कर घर जा रही 8वीं कक्षा की दो छात्राओं को हाईवा ने मारी टक्कर, छात्रों को आई चोट

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा ब्लॉक के घोघरी गांव में 8वीं कक्षा की छात्रा कुमकुम साहू और सहोद्रा विश्वकर्मा स्कूल से पेपर दिला कर वापस अपने घर जा रही थी, तभी छपोरा के तरफ से आ रहे हाईवा ने दोनों छात्राओं को ठोकर मार दी.

 



जिससे कुमकुम साहू के बाएं पैर में काफी चोट आई है, वहीं सहोद्रा विश्वकर्मा को भी चोट आई है. कुमकुम साहू को इलाज के लिए सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र डभरा ले जाया गया है, वहीं सहोद्रा विश्वकर्मा को गांव के ही प्राइवेट डॉक्टर के पास के जाया गया.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

कुमकुम साहू की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे चांपा रिफर कर दिया है. पुलिस ने घटनाकारित हाईवा सीजी 22 वी 7361 के चालक के खिलाफ 279, 337 के तहत जुर्म कर लिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!