Arrest : एक्सीडेन्ट करने के बाद फर्जी वाहन मालिक बनकर धमकाने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, भेजे गए जेल, रौब झाड़कर पीड़ित का ही कर रहा था भयादोहन

जांजगीर-चाम्पा. डभरा पुलिस ने एक्सीडेन्ट करने के बाद फर्जी वाहन मालिक बनकर धमकाने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



दरअसल, 20 मार्च को सारंगढ़ क्षेत्र के दर्राभाठा में रहने वाले लिपिक रविन्द्र पटेल, कार से डभरा के साराडीह गांव जा रहे थे. इस दौरान ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मार दी. इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और जब रविन्द्र पटेल ने कार मरम्मत करने रुपये मांगे तो ट्रैक्टर के ड्राइवर ने रायगढ़ जिले के सकराली गांव में रहने वाले अनुपम श्रीवास को वाहन मालिक बताकर बुलाया. यहां अनुपम श्रीवास ने अपनी ऊंची पहुंच की धमकी दी और उल्टे कार मालिक रविन्द्र पटेल से भयादोहन करने लगा. यहां कार मालिक रविन्द्र पटेल को ही कहने लगा कि 20 हजार दो, नहीं दोगे तो घर नहीं लौट पाओगे, क्योंकि वह बड़ा नेता है और उसकी पुलिस भी कुछ बिगाड़ नहीं पाएगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

रिपोर्ट पर मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज किया था, जिसके बाद आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर योगेश्वर चन्द्रा और फर्जी वाहन मालिक बनकर भयादोहन करने वाले आरोपी अनुपम श्रीवास को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसकी हेकड़ी निकाल दी है. दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!