Accident Death : मवेशी से टक्कर के बाद बाइक सवार युवक की गिरने से हुई मौत, तफ़्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर थाना क्षेत्र के कचन्दा गांव में मवेशी से जोरदार टक्कर की वजह एक युवक की बाइक से गिरकर मौत हो गई. मामले में पुलिस ने IPC की धारा 304 (A) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, मालखरौदा थाना क्षेत्र के अमेरडीह गांव निवासी जितेंद्र कुमार सिदार, अपने साथी रमन सिंह सिदार के साथ पैसा निकालने के लिए दोनों बाइक से कचन्दा गांव आये हुए थे, वापस जाते समय जितेंद्र कुमार सिदार के द्वारा बाइक को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए मवेशी से जा टकराये. जोरदार टक्कर की वजह से जितेंद्र कुमार सिदार को गंभीर चोट आई थी, जिसे मालखरौदा अस्पताल में भर्ती किया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मामले में पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!