Suicide : जांजगीर. एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने की खुदकुशी, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. बाराद्वार थाना क्षेत्र के सुआडेरा गांव के पास एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने खुदकुशी कर ली. मृतक युवक का नाम भागवत जाटवर था, जो मालखरौदा क्षेत्र के पिहरीद गांव का रहने वाला था.



बाराद्वार थाने के टीआई तेजकुमार यादव ने बताया कि जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से युवक के कटकर मौत होने की सूचना के बाद मर्ग कायम कर पुलिस मौके पर पहुंची. पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. जांच में पता चला कि मृतक युवक भागवत जाटवर, पिहरीद गांव का रहने वाला था, जो घर से निकला था और फिर उसने एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी. युवक द्वारा खुदकुशी करने के बाद उसके परिजन सदमे में है. फिलहाल, आत्महत्या का कारण अज्ञात है और पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का महत्वपूर्ण अभियान है बिहान, आरसेटी कोरबा में 34 क़ृषि सखी ले रही क़ृषि उद्यमी का प्रशिक्षण

error: Content is protected !!