Brother Attack : बड़े भाई ने जमीन बंटवारे के विवाद में छोटे भाई पर टंगिया से हमला किया, आरोपी बड़े भाई गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा पुलिस ने कुरदा गांव में जमीन बंटवारे के विवाद में छोटे भाई पर टंगिया से हमला करने वाले आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



मालखरौदा थाने के टीआई विनोद मंडावी ने बताया कि आज दोपहर 1 बजे काशीराम अंचल, अपने छोटे बेटे मनोज अंचल के साथ घर के बरामदे में बैठे थे, तभी मंझला बेटा भरत अंचल पहुंचा और जमीन बंटवारे के विवाद में गाली-गलौज करते हुए अपने छोटे भाई मनोज अंचल पर टंगिया से हमला कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baheradih News : धान की फसल पर बेमौसम बारिश का कहर, किसानों को झेलना पड़ रहा दोहरा नुकसान

हमले से छोटे भाई मनोज अंचल को काफी चोट आई है. मामले की रिपोर्ट पर मालखरौदा पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 436, 294, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया और फिर आरोपी बड़े भाई भरत अंचल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa : चक्रवात को लेकर जांजगीर-चाम्पा जिले के स्कूलों में 29 अक्टूबर को छुट्टी घोषित, DEO ने आदेश में ये लिखा...

Related posts:

error: Content is protected !!