आयकर विभाग में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं पास करें आवेदन, जानें डिटेल

नई दिल्ली. Income Tax Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका है. आयकर विभाग में स्पोर्ट्स कोटे के तहत कुल 24 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 18 अप्रैल 2022 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.



 

नोटिफिकेशन के मुताबिक आयकर विभाग की तरफ से भर्ती के जरिए टैक्स असिस्टेंट सहित मल्टी टास्किंग स्टाफ व अन्य के पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इसके लिए अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.

 

इसे भी पढ़े -  CG News : तैयार रखिए इन 33 सवालों का जवाब…प्रदेश में 16 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है जनगणना 2027 का पहला चरण, खुद भी भर सकते हैं ऑनलाइन

भर्ती डिटेल्स
इनकम टैक्स इंस्पेक्टर- 1 पद
टैक्स असिस्टेंट- 5 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ- 18 पद

शैक्षिक योग्यता
इनकम टैक्स इंस्पेक्टर- किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना चाहिए.
टैक्स असिस्टेंट- किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ 8000 की डिप्रेशन प्रति घंटे की दर से डाटा एंट्री स्पीड.
मल्टी टास्किंग स्टाफ- 10वीं पास होना चाहिए.

खेल से जुड़ी योग्यता
अभ्यर्थियों को किसी भी खेल की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल हुआ होनाा चाहिए. साथ ही एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज या इंटर यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड द्वारा आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में शामिल हुआ होना चाहिए. इसके अलावा ऑल इंडिया स्कूल गेम्स फेडरेशन द्वारा आयोजित नेशनल टूर्नामेंट में स्टेट स्कूल टीम की ओर से खेला होना चाहिए.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : अंबेडकर जयंती पर नगर पंचायत नया बाराद्वार में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का सांसद कमलेश जांगड़े करेंगी भूमिपूजन, नपां अध्यक्ष नारायण कुर्रे और उपाध्यक्ष जितेश शर्मा ने दी जानकारी

आयु सीमा
इनकम टैक्स इंस्पेक्टर- 18 से 30 साल
टैक्स असिस्टेंट- 18 से 27 साल
मल्टी टास्किंग स्टाफ- 18 से 25 साल

ऐसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है.

error: Content is protected !!