कर्मचारियों की खुल गई किस्मत, 17 साल से अटके पेंशन खाते अब 4-5 दिन में होंगे क्लियर, हाथ आएगी मोटी रकम…

भोपाल. National Pension Scheme profit to officers : प्रदेश के साढ़े चार लाख कर्मचारियों के नेशनल पेंशन स्कीम के खातों की गड़बड़ी की शिकायतों पर अब सरकार ने अमल शुरू कर दिया है। दरअसल, साल 2005 के बाद सेवा में आए सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को एनपीएस की इस कटौती का हिसाब नहीं मिल रहा था।

 



एक सप्ताह बाद नेशनल पेंशन स्कीम में होने वाली 4500 करोड़ रुपए की कटौती का हिसाब उन्हें अब हर साल मिलेगा। अभी तक राज्य सरकार की पहल पर केंद्र सरकार के कार्मिक मामलों के मंत्रालय कर्मचारियों के मिसिंग क्रेडिट को चार से पांच दिन में क्लियर करने का निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

National Pension Scheme profit to officers : प्रदेश के अध्यापक संवर्ग और अन्य के 50 हजार से ज्यादा एनपीएस खातों में गड़बड़ी मिली है। इनमें 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जमा नहीं हुई है। दो साल पहले तक यह राशि करीब 400 करोड़ रुपये थी, जिसे अब जमा करवाया जा रहा है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

National Pension Scheme profit to officers : आपको बता दें कि एनपीएस में हर साल सरकार 2500 करोड़ रुपए और कर्मचारियों के अंश का 1500 रुपए कटता है। इस तरह हर साल 4500 करोड़ रुपए की कटौती होती है, पिछले 17 सालों में 30 हजार करोड़ रुपए जमा हो चुके हैं।

error: Content is protected !!