सरकारी नौकरी : PEB में 3 हजार 453 पदों पर होगी भर्ती, जल्द करें अप्लाई, वरना छूट जाएगा ये बड़ा मौका… विस्तार से पढ़िए…

भोपाल. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल एमपी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने समूह-3 उपयंत्री, मान चित्रकार और समयपाल सहित अन्य 3 हजार 435 पदों पर भर्ती प्रक्रिया निकाली है। उम्मीदवार 9 से 23 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

 



Recruitment in govt department इसके अलावा 9 से 28 अप्रैल तक आवेदनों में संशोधन करा सकते हैं। पीईबी इन भर्तियों की परीक्षाओं की तारीख भी घोषित कर दी है। साथ ही आवेदन और परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

इन परीक्षाओं के लिए आवेदन पीईबी की वेबसाइट पर आनलाइन भरे जाएंगे। परीक्षा छह जून से दो पालियों में प्रारंभ होगी। अधिकारियों ने बताया कि भर्ती परीक्षा केंद्र भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, नीमच, रतलाम, मंदसौर, सागर, सतना, खंडवा, सीधी और रीवा में बनाए गए हैं।

Recruitment in govt department : जारी परीक्षा कैलेंडर में बताया गया है कि आवेदन शुल्क- सामान्य और अन्य राज्य के उम्मीदावार के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं एससी, एसटी व ओबीसी उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 250 रुपये लगेंगे, सभी को पोर्टल शुल्क 60 रुपये देने होंगे, इसमें 200 अंकों की परीक्षा होगी। 100-100 अंक के दो सेक्शन होंगे।

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!