Father-Mother FIR : बैंक से लोन निकलवाने की बात को लेकर माता-पिता ने बेटे से की गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की दी धमकी, एफआईआर दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा ब्लॉक के बुंदेली गांव में बैंक से लोन निकलवाने की बात को लेकर माता, पिता ने बेटे से गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है. फिलहल, अड़भार चौकी की पुलिस ने बेटे की रिपोर्ट पर माता-पिता के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अड़भार चौकी क्षेत्र के बुंदेली गांव के युवक दिनेश गबेल ने अपने माता-पिता से बैंक से लोन निकलवाने की बात कही थी और बैंक में लोन निकलवाने की बात को लेकर माता तारा बाई गबेल एवं पिता डमरूधर गबेल तैश में आ गए. फिर बेटे दिनेश गबेल से गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी थी. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने माता-पिता के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Rescue : बड़ी नहर नहाने के दौरान मां, बेटी तेज बहाव में बह गई, 3 युवकों ने बचाई दोनों की जान, खुद की जान की परवाह किए बगैर नहर में कूद गए थे युवक...

Related posts:

error: Content is protected !!