FIR : जांजगीर. दो परिवार के बीच हुई गाली-गलौज और मारपीट, दोनों पक्षों के 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, तफ़्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर थाना क्षेत्र के भोथीडीह गांव में दो परिवार वालों के बीच जमीन विवाद को लेकर एक दूसरे से गाली-गलौज और मारपीट करने पर दोनों पक्षों के 3 लोगों के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के अनुसार, भोथीडीह गांव निवासी पलटन भैना ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी भतीजी बहु मीना कुमारी भैना और गांव का राजेश चंद्रा, दोनों हाथ में डंडा लेकर घर के अंदर घुसकर खेत का बंटवारा करने की बात को गली-गलौज और मारपीट की. मारपीट से पलटन भैना को चोट आई है. मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों मीना कुमारी भैना और राजेश चंद्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 34, 452, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

पुलिस के अनुसार, दूसरा पक्ष मीना कुमारी भैना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके ससुर और काका ससुर पलटन भैना में बीच जमीन विवाद है. मीना कुमारी भैना के ससुर के जमीन पर पलटन भैना ने खेत में लगी फसल में नाली निकाल दिया है. खेत देखकर जब घर वापस आ रही थी तो काकी सास रामबाई अपने घर के पास बैठी थी.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

वहां खेत के फसलों के बीचों बीच से नाली क्यों निकाले हो, कहकर बात कर रही थी, तभी काका ससुर पलटन भैना गुस्से में घर के अंदर से हाथ में डंडा लेकर बाहर आए और जान से मारने की धमकी देते हुए गली-गलौज और मारपीट की. मारपीट से मीना कुमारी भैना को चोट आई है. मामले में पुलिस ने आरोपी काका ससुर पलटन भैना के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!