छात्रावास के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजी. रवि पाण्डेय से मुलाकात कर नियमितिकरण की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा

जांजगीर-चाम्पा. जिले में संचालित छात्रावास के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजी. रवि पाण्डेय से मुलाकात कर नियमितिकरण की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा. ज्ञात हो कि जिले में 110 छात्रावास संचालित है, वर्तमान में 35 छात्रावास बंद होने के कारण 1000 छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित हो गये है.

 



आश्रम छात्रावास के सभी दैनिक वेतन भोगी जिले के विभिन्न आश्रम छात्रावास एवं क्रीडा परिसर मे विगत 5-6 वर्षो से निरंतर अपनी सेवा दे रहे है, लेकिन अभी तक नियमितिकरण नही हुआ है, जिससे सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को बहुत परेशानी हो रही है एवं उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. अन्य जिले में 3 वर्ष सेवा पूर्ण कर चुके कर्मचारियो का नियमितिकरण किया जा चुका है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की मांग पर प्रदेश सचिव ने आश्वासन दिया कि अन्य जिलों के जैसा यहां भी नियमितीकरण का प्रयास किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!