IPL 2022: कड़े मुकाबले में हैदराबाद ने गुजरात को हराया, हार्दिक को मिली पहली हार

नई दिल्लीः IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को डॉ. डी.वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में हुए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट से जीत हासिल की. हैदराबाद की यह लगातार दूसरी जीत रही, जबकि गुजरात टाइटंस की आईपीएल में पहली हार रही.

 



 

केन विलियमसन की अगुवाई में सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस की तरफ से दिए गए 163 रन के लक्ष्य को हासिल किया. कप्तान विलियमसन ने सर्वाधिक 57 रन बनाए. उन्हें हार्दिक पांड्या ने आउट किया. वहीं, अभिषेक शर्मा 42 रन बनाकर आउट हुए. राहुल त्रिपाठी रिटायर्ड हर्ट हुए. निकोलस पूरन और एडन मार्करम की जोड़ी ने हैदराबाद को लक्ष्य तक पहुंचाया.

 

हार्दिक ने बनाए नाबाद 50 रन
इससे पहले टॉस जीतकर एसआरएच ने गुजरात को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. गुजरात ने कप्तान हार्दिक पांड्या के नाबाद 50 रन की बदौलत एसआरएच को जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य दिया था. गुजरात ने 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 162 रन बनाए. टीम की ओर से पांड्या और मनोहर के बीच 50 रनों की साझेदारी हुई.

 

खराब रही गुजरात की शुरुआत
गुजरात की शुरुआत खराब रही. भुवनेश्वर कुमार ने हैदराबाद को पहली सफलता दिलाई. उन्होंने शुभमन गिल (7) को राहुल त्रिपाठी के हाथों कैच कराया. वहीं, अपने पहले ओवर में भुवनेश्वर काफी महंगे साबित हुए थे. गिल के आउट होने के बाद साई सुदर्शन ने पारी का मोर्चा संभाला.

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

 

इसके बाद गेंदबाज टी नटराजन ने अपने पहले ओवर में ही साई सुदर्शन (11) को वापस पवेलियन भेजा. उन्होंने बल्लेबाज को विलियमसन के हाथों कैच कराया. कप्तान हार्दिक पांड्या ने मैथ्यू वेड के साथ लंबी साझेदारी निभाने की योजना बनाई. गुजरात ने पावरप्ले के दौरान 51 रन बनाए. वहीं, हैदराबाद ने दो विकेट हासिल किए.

 

उमरान मलिक ने लिया वेड का विकेट
पावर प्ले खत्म होने के बाद गेंदबाज उमरान मलिक ने अपने पहले ही ओवर में गुजरात को एक और झटका दिया. मलिक ने मैथ्यू वेड को 19 के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया. वेड के बाद तेजतर्रार बल्लेबाज डेविड मिलर ने पांड्या के साथ टीम का स्कोर बढ़ाने में मदद की. दोनों बल्लेबाजों के बीच 40 रन की साझेदारी भी हुई.

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

 

सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले भारतीय बने हार्दिक
मार्को यानसेन के ओवर में गुजरात को एक और झटका लगा, उन्होंने डेविड मिलर (12) को अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराया. वहीं, दूसरी ओर पांड्या 38 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए थे. उनके बाद अभिनव मनोहर क्रीज पर आए. हार्दिक पांड्या ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया है. वे आईपीएल में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं.

 

अभिनव मनोहर को मिले दो जीवनदान
वहीं, पांचवें विकेट के लिए पांड्या और मनोहर ने एक लंबी साझेदारी को अंजाम दिया, जिसमें दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रन की साझेदारी हुई तभी गुजरात को पांचवां झटका लगा. अभिनव मनोहर को भुवनेश्वर कुमार ने राहुल त्रिपाठी के हाथों अपने ओवर में कैच आउट कराया. इससे पहले अभिनव को मैच में दो जीवनदान मिले थे. मनोहर ने 21 गेंदों में एक छक्का और पांच चौके की मदद से 35 रन बनाए.

 

मनोहर के बाद दो और विकेट राहुल तेवतिया (6) और राशिद खान (0) के रूप में गिरे, जिनका विकेट टी नटराजन ने अपने 20वें ओवर में झटके. वहीं, पांड्या ने नाबाद रहते हुए 42 गेंदों में एक छक्का और चार चौके की मदद से अर्धशतक लगाते हुए 50 रन की पारी खेली.

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

पांड्या और मनोहर की बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 162 रन बनाए और सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 163 रन का लक्ष्य दिया.

error: Content is protected !!