थिएटर में इस खूबसूरत लड़की को देख फिदा हुए सलमान खान, वायरल PHOTO देख फैन्स ने पूछा- कौन है ये हसीना?

नई दिल्ली: सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं. सलमान खान को दुनियाभर में करोड़ों की संख्या में लोग फॉलो करते हैं. शायद यही वजह भी है कि उनसे जुड़ा कोई भी पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है. वैसे तो सलमान खान के लाइफ में कई महिलाएं रहीं, लेकिन किसी से उनका रिश्ता जुड़ नहीं पाया.

 



सलमान खान की एक थ्रोबैक तस्वीर इस समय इंटरनेट पर धमाल मचा रही है, जिसे देखने के बाद उनके फैन्स खुश तो हैं, साथ ही वे कंफ्यूज भी हो गए हैं. इस फोटो में सलमान खान बहुत ही हैप्पी मूड में दिखाई दे रहे हैं.
सलमान खान के फैन क्लब से यह तस्वीर शेयर की गई है, जो इस समय चर्चा में है. इस तस्वीर में सलमान खान एक थिएटर में आते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान सलमान की नजर एक खूबसूरत हसीना पर जाकर रुक गई है, जिसे देख वे मुस्कुरा रहे हैं. सलमान की मुस्कराहट को देख ऐसा लग रहा है मानो वे उन पर फिदा हो गए हों. सलमान खान इस तस्वीर में हमेशा की तरह डैशिंग नजर आ रहे हैं. तस्वीर के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

एक सोशल मीडिया यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, “लगता है भाईजान का दिल आ गया”. तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, “आई लव यू सलमान”. तो वहीं कुछ लोग कमेंट सेक्शन में ये पूछते हुए भी नजर आए कि आखिर ये खूबसूरत हसीना कौन है. बात करें सलमान खान के वर्क फ्रंट की तो आखिरी बार उन्हें फिल्म ‘अंतिम’ में देखा गया था. अब जल्द ही वे कटरीना कैफ के साथ ‘टाइगर 3’ में दिखाई देंगे

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!