BSNL के इन सस्ते प्लान ने बढ़ाई Jio-Airtel-Vi की टेंशन, महज 16 रुपए में 30 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेंगे ये फायदे

नई दिल्लीः देश भर की टेलीकॉम कंपनियों के बीच इन दिनों स्पर्धाओं का दौर चल रहा है। टेलीकॉम कंपनियां ग्राहको को रिझाने के लिए कई तरह के प्रयास कर रही है। इन दिनों सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने यूजर्स को खुश करने में लगी हुई है। कंपनी कई ऐसी ऑफर कर रही है जिसे कम लागत में अधिक बेनिफिट्स मिलता है। आपको यहां पर BSNL के सस्ते प्रीपेड प्लान्स के बारे में बता रहे हैं जो 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं।

 



 

16 रुपये वाला प्लान
ये BSNL का सबसे बेसिक प्लान है। इस प्लान को आप तब ले सकते हैं जब केवल सिम को एक्टिवेट रखना चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन की होती है। इस प्लान से कॉल करने पर आपको 20 पैसे प्रति मिनट खर्च करने होंगे। इस प्लान में कोई डेटा या SMS बेनिफिट्स नहीं दिए जाते हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

 

147 रुपये वाला प्लान
BSNL के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिडेट कॉल्स दिए जाते हैं। इस प्लान के साथ लोकल और नेशनल कॉल्स फ्री में किए जा सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान में 10GB मोबाइल डेटा भी दिया जाता है। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन की है। इसमें SMS बेनिफिट्स नहीं दिए जाते हैं।

 

247 रुपये वाला प्लान
अगर आपको ज्यादा डेटा की जरूरत है तो आप BSNL के 247 रुपये वाले प्लान की तरफ जा सकते हैं। इस प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी दी जाती है। इसमें यूजर्स को 50GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड कम होकर 80Kbps हो जाती है। इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड कॉल्स और डेली 100SMS दिए जाते हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

 

299 रुपये वाला प्लान
अगर आप अपने लिए और भी ज्यादा डेटा चाहते हैं तो आप BSNL के 299 रुपये वाले प्लान की तरफ जा सकते हैं। इस प्लान में डेली 3GB मोबाइल डेटा दिया जाता है। यानी इस वैलिडिटी के दौरान आपको टोटल 90GB डेटा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल्स और SMS बेनिफिट्स दिए जाते हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!