अजब-गजब: पुलिस पकड़ने गई…..तो आदमी ने कुत्ते को काट….खाया!

कैलिफोर्निया. अमेरिका के कैलिफोर्निया विचित्र मामला सामने आया है. यहां पुलिस जब लूट की घटना के बाद लुटेरे को पकड़ने के लिए गई तो उसने पुलिसिया-कुत्ते को ही काट खाया. इतना ही नई कुत्ते पर चाकू से भी हमला किया.

 



खबरों के मुताबिक, इस घटना के बाद कॉर्ट नाम के कुत्ते को तुरंत पशु-चिकित्सालय में भर्ती कराना पड़ा. वहां इलाके बाद वह अब अपने प्रशिक्षक (Handler) की निगरानी में स्वास्थ्य-लाभ ले रहा है. उत्तरी कैलिफोर्निया की पुलिस ने फेसबुक पर इस घटना की जानकारी दी है. इसमें बताया कि सबसे पहले एक बुजुर्ग ने पुलिस से फोन पर शिकायत की थी कि उनके घर पर लूट की वारदात हुई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर जयश्री जैन रैनखोल और दमाउधारा ऋषभतीर्थ स्थल पर पहुंची, पर्यटन को बढ़ावा और संभावनाओं के विकास के दिए निर्देश

इसके कुछ देर बाद ही अमेजन के कर्मचारी का फोन आया. इसमें उसने बताया कि एक लुटेरे ने उसे जान से मारने की धमकी दी. उससे सामान से भरा ट्रक छीनकर ले गया.

इस तरह की सूचनाओं के बाद पुलिस जब आरोपी को तलाशते हुए उसे पकड़ने पहुंची, तो बुजुर्ग के घर के आसपास ही कहीं भागते हुए नजर आया. वह मादक पदार्थों के नशे में भी था. पुलिस ने शुरू में उसे अपने स्तर पर पकड़ने की कोशिश की. लेकिन जब सफल नहीं हुई तो कॉर्ट नामक अपने कुत्ते की मदद ली.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ शिक्षण संस्थान बनाहिल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं में दिखा विशेष उत्साह

कुत्ते ने कुछ ही देर में आरोपी को धर दबोचा. इसी दौरान आरोपी ने कुत्ते के मुंह में काट खाया. साथ उसके बाईं तरफ उस पर चाकू से कई बार प्रहार भी किया. इससे कुत्ता बुरी तरह घायल हो गया. आरोपी भी घायल हुआ. उसे भी पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से 1 करोड़ रुपए के विकास कार्य की मिली स्वीकृति, विकास को मिली नई रफ्तार

Related posts:

error: Content is protected !!