मौत की सजा पाने वाला…..दुनिया का सबसे बुजुर्ग कैदी! 32 साल पहले की थी….पुलिस अफसर की निर्मम हत्या

कई बार लोग जाने-अंजाने में ऐसी गलतियां कर देते हैं जो उनके साथ जिंदगी भर रह जाती हैं. इन गलतियों की वजह से उनका नाम बदनाम हो जाता है. वहीं अगर गलती बेहद बड़ी हो तो फिर उन्हें कानून से भयंकर सजा मिलती है.

 



इन दिनों इसी वजह से अमेरिका का एक शख्स चर्चा में है क्योंकि उसे हाल ही में उसकी गलती के कारण मौत की सजा दी गई है. वो अब मौत की सजा पाने वाला दुनिया का सबसे बुजुर्ग कैदी बन गया है.

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार 78 साल के कार्ल वेन बनटिओन अमेरिका के दक्षिणी राज्य में सबसे बुजुर्ग कैदी थे जो अपनी मौत की सजा का इंतजार कर रहे थे. कार्ल ने साल 1990 में 37 साल के पुलिस अधिकारी जेम्स इर्बी (James Irby) पर गोली चला दी थी जिससे जेम्स की मौत हो गई थी. उस दौरान कार्ल पर पहले से ही कई क्रिमिनल चार्ज थे.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

32 सालों से शख्स को हो रहा था अफसोस
माफी की अर्जियों को अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने भी खारिज कर दिया था और उन्हें मौत की सजा दी जानी थी. कार्ल, मौत की सजा पाने वाले दुनिया के सबसे बुजुर्ग कैदी थी. मौत से कुछ दिन पहले उन्होंने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वो पिछले 32 सालों से अपने द्वारा किए गए कृत को लेकर अफसोस कर रहे हैं. उन्होंने कहा था कि वो जेम्स की पत्नी से माफी मांगने चाहते हैं और उनकी मौत के बाद ही परिवार को राहत मिलेगी

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!