Accused Jail : जांजगीर. अश्लील वीडियो और फ़ोटो को वायरल करने युवती को धमकी, परिवार को जान से मारने की भी धमकी, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा पुलिस ने युवती के अश्लील वीडियो और फ़ोटो को वायरल करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.



पुलिस के मुताबिक, 23 अप्रेल को अमेराडीह गांव का तिलक कुर्रे, युवती के घर रात में पहुंचा था और एक वर्ष से बातचीत का ऑडियो वायरल करने की बात कहते हुए युवती को ब्लैकमेल किया था. यहां लड़की के कपड़े उतरवाए और मोबाइल से वीडियो बनाया था. इसके बाद फोन से बात नहीं करने पर अश्लील वीडियो-फ़ोटो और वाइस को वायरल करने की धमकी दी थी. साथ ही, परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Big News : असुरक्षित पाया गया ‘सचिन पान मसाला’, बैच नं. एच-25 पर प्रतिबंध, प्रशासन की अपील-न खरीदें, न बेचें शेष स्टॉक कंपनी को लौटाएं, OCENO ब्रांड के पानी पाउच/बॉटल पर भी रोक...

इस बीच पीड़िता युवती को पता चला कि युवक द्वारा वाट्सएप में कुछ लोगों को वीडियो भेजा जा रहा है और फेसबुक में अपलोड करने धमकी दी जा रही है, जिसके बाद उसने मालखरौदा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई. फिर पुलिस ने आरोपी तिलक कुर्रे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : कलमी गांव में "गांव चलो-घर चलो" अभियान का जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने किया शुभारंभ, कहा, 'शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह भाजपा सरकार की मंशा'

error: Content is protected !!