Dahej Pratadna Janjgir : दहेज प्रताड़ना के मामले में पति, सास समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले पति, सास समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, मामला तुषार गांव का है. महिला ने 25 मई 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पति और ससुराल वालों के द्वारा दहेज में बाइक नहीं लाने को लेकर प्रताड़ित किया जाता है. मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 498, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder : पिता ने टंगिया से वारकर बेटे को मौत के घाट उतारा, शराब पीकर मारपीट करने से परेशान था पिता, आरोपी पिता ने थाना में सरेंडर किया...

आज पुलिस ने आरोपी पति बुद्धेश्वर चन्द्रा, सास महेत्तरीन बाई चन्द्रा, ननन्द कमलेश्वरी चन्द्रा और नन्दोई भाई शत्रुहन चन्द्रा को गिरफ्तार किया है और चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : दीपावली पर उजड़ गया परिवार, नदी में गिरी कार, पति-पत्नी समेत 4 की मौत, परिवार पर टूटा कहर...

Related posts:

error: Content is protected !!