पामगढ़ में अधिवक्ताओं और लोहर्सी में स्थानीय लोगों ने जांजगीर के वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू को प्रथम पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ में अधिवक्ताओं और नागरिकों ने जांजगीर के वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू को प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को याद किया.



इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता दुर्गेश्वर तिवारी, साखीराम कश्यप, नन्दलाल सिंह, डीपी दुबे, यूएस दुबे, किरण कांत, अश्विनी चन्देल, कौशल कश्यप और नागरिक चैतराम खटकर, शिक्षक दीपेंद्र लहरे समेत अन्य अधिवक्ता और नागरिकगण मौजूद थे.इसी तरह लोहर्सी गांव में भी जांजगीर के दिवंगत पत्रकार कुंजबिहारी साहू को प्रथम पुण्यतिथि पर याद किया गया और उन्हें नमन किया गया. इस दौरान वरिष्ठ नागरिक लोमस पटेल, साखीलाल कश्यप, सचिव एशिकलाल पुरैना, पंचगण और स्थानीय लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  जांजगीर-चांपा में बड़ा घोटाला उजागर, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु सहायता योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया, मृत महिला के नाम पर बनाए गए फर्जी दस्तावेज, फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर निकाली गई ₹1 लाख सहायता राशि, श्रम विभाग की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल

error: Content is protected !!