महिलाओं को आगे बढ़ाने अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन सक्ती शाखा ने उल्लेखनीय कार्य किया

जांजगीर-चाम्पा. अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन सक्ती शाखा के साथ राष्ट्रीय संबंध समन्वय समिति प्रमुख और पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ की संस्थापक सुधा अग्रवाल रायगढ़ और प्रांतीय महिला सशक्तिकरण प्रमुख रीना बापोड़िया रायगढ़ ने एक साथ तीन कार्य किया। रीना, महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए निशक्त महिलाओं को फूलों की दुकान खुलवाने की व्यवस्था में अध्यक्ष अरुणा और सुधा का साथ दिया।

 



हमने 10 दुकान खुलवाने का प्रण लिया था, जिसमें से आज एक दुकान सुधा और अरुणा ने रीना के समक्ष किया। यह शक्ति शाखा के स्थाई प्रोजेक्ट है। सुधा और रीना का उन्होंने पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। रीना और सुधा ने दुकान से नारियल खरीदा। दोनों ने महिला को बधाई और आशीर्वाद दिया। इसके पास सुधा और रीना अरुणा के साथ कल्याण कुंज आश्रम में गए। सभी ने मिलकर बुजुर्गों का सम्मान किया। मोगरे की माला सभी बुजुर्ग महिलाओं को पहनाई ।आश्रम की महिलाओं ने अपने हाथ से बनाई हुई 5000 राखी सुधा दीदी, रीना दीदी को आशीर्वाद के साथ दिया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : सड़क किनारे बिजली खम्भे से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौके पर ही मौत, पामगढ़ पुलिस जांच में जुटी...

यह राखी राष्ट्र में सैनिक लोगों को जाएगी। सैनिक अधिकारियों से बात हो गई है। हमने 50 बुजुर्ग महिला और पुरुष दोनों को बड़ा और पोहा का नाश्ता करवाया। सेवा का यह कार्य सुधा के द्वारा करवा कर रीना भी खुश हुए। हमारा संदेश यह है कि वृद्ध आश्रम में रहने वाली महिलाएं कमजोर नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण की मिसाल है। आज के पूरे दिन का कार्य सुधा जी और रीना के नेतृत्व में होने का धन्यवाद। अरुणा ने सुधा का आत्मसम्मान किया।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

महिला सशक्तिकरण प्रमुख रीना का भी आभार किया। इस कार्य में 80 लोग लाभान्वित हुए।प्रांतीय स्वास्थ्य सेवा प्रमुख अरुणा को सुधा और रीना पाणिग्रहण ग्रुप के साथ जोड़ना और अधिक से अधिक बायोडाटा डालने का प्रयास करवाएं। पूरा कार्यक्रम राष्ट्रीय और अध्यात्म पूर्ण रहा।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!