JanjgirChampa Big Accident : अज्ञात कार ने 2 बच्चों को कुचला, दोनों बच्चों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने चाम्पा-कोरबा मार्ग पर चक्काजाम किया, मौके पर तहसीलदार और पुलिस मौके पर

जांजगीर-चांपा. चांपा कोरबा रोड पर उच्चभिट्ठी गांव में तेज रफ्तार कार ने दो मासूम बच्चों को चपेट में ले लिया, जिससे दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है.

 



घटना के बाद मौके से फरार दुर्घटनाकारित कार को घटना स्थल से लगभग 6 किलोमीटर दूर छोड़कर आरोपी कार चालक और उसमें सवार लोग फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है, वहीं घटना के बाद आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोगों ने चांपा-कोरबा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है. मौके पर चांपा पुलिस और प्रशासनिक टीम मौजूद है.मिली जानकारी के अनुसार, चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम महुदा के सबरिया डेरा के रहने वाले बच्चे आम तोड़ने गए थे उसी दौरान चांपा-कोरबा मार्ग पर उच्चभिट्ठी गांव के पास चांपा से कोरबा की ओर जा रही कार ने मनोज गोंड़ पिता रतन गोंड़ उम्र 10 साल और राजू गोंड़ पिता जगदीश गोंड़ उम्र 09 साल को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मौके से फरार दुर्घटनाकारित कार को घटना स्थल से 6 किलोमीटर दूर उरगा थाना क्षेत्र में छोड़कर आरोपी कार चालक और उसमें सवार लोग फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

घटना के बाद आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोगों ने चांपा कोरबा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है. मौके पर चांपा पुलिस और प्रशासनिक टीम मौजूद है। फिलहाल, प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!