अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा सक्ती की महिलाओं ने दिव्यांग बच्चों के साथ समय बिताया, अध्ययन सामग्री भी बांटी

जांजगीर-चाम्पा. अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा सक्ती के सत्र 2022-24 की अध्यक्ष अरुणा अग्रवाल, कविता गोयल, मीना राजकुमार अग्रवाल ने रानी सती मंदिर में दिव्यांग बच्चों के साथ अपना समय बिताया। ऐसे शुभ अवसर पर अरुणा अग्रवाल ने मैथिली शरण को याद करके उनके जीवन की अच्छाइयों से बच्चों को अवगत कराया। मैथिली शरण की प्रसिद्ध कविता ‘काम करो, कुछ नाम करो’, बच्चों के बीच सुनाई गई । साथ ही उस पर अमल करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया ।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Arrest : महिला नगर सेना का रास्ता रोककर उसके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार कर जान से मारने की धमकी देने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, नवागढ़ थाना क्षेत्र का मामला...

सुधा चंद्रन, गिरीश शर्मा, एच. रामाकृष्ण जैसे कामयाब व्यक्तियों के जीवन से बच्चों को रूबरू कराया । आज के नौजवान ही देश का भविष्य है, इस को समझाते हुए बच्चों को अपनी काबिलियत से देश में पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में लगभग 30 बच्चे उपस्थित हुए। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिलाओं ने बच्चों को स्वल्पाहार कराया. साथ ही बच्चों का ज्ञान और उनका मानसिक विकास हो, इसके लिए अध्ययन सामग्री बांटी गई।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शानदार खेल का किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!