Another Model Death : एक और मॉडल की मौत से हिली इंडस्ट्री, बेडरूम में इस हालत में मिली डेडबॉडी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मॉडल की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। शोबिज इंडस्ट्री से मॉडल की मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। 18 साल की स्ट्रगलिंग मॉडल और मेकअप आर्टिस्ट सरस्वती दास की डेडबॉडी पुलिस ने बेडरूम से बरामद किया है।

 



बता दें कि मॉडल्स की मौत का यह चौथा मामला है। अभी तक किसी की मौत की गुत्थी पुलिस सुलझा नहीं पाई। जानकारी के अनुसार कोलकाता के कस्बा एरिया स्थित सरस्वती के घर पर उनकी डेडबॉडी पंखे से लटकती हुई पाई गई। मामले की पुलिस जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

पुलिस की माने तो यह ममाला सुसाइड का का लग रहा है। सरस्वती पेशे से मेकअप आर्टिस्ट थीं। वे मॉडल बनने की कोशिश कर रही थीं। 29 मई को भारती Mallick (सरस्वती की मामी) ने पुलिस को फोन करके अपनी भांजी सरस्वती की डेडबॉडी बेडरूम के पंखे से लटकने की जानकारी दी।

भारती Mallick ने बताया कि सरस्वती की डेडबॉडी को उनकी नानी ने नीचे उतारा। इसके बाद सरस्वती की बॉडी को रिश्तेदार CNMC अस्पताल लेकर गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही सरस्वती की मौत हो चुकी थी।

दुपट्टे से सरस्वती ने फंदा बनाया था। उनकी नानी ने सरस्वती को तुरंत नीचे उतारा और अस्पताल लेकर गईं। सरस्वती का फोन पुलिस ने सीज कर लिया है। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

खबरों के मुताबिक, हालिया दिनों में सरस्वती अपने रिलेशनशिप को लेकर तनाव में थीं. अब ये तो पुलिस जांच में मालूम पड़ेगा कि सरस्वती की मौत के पीछे उनके रिश्ते का तनाव था या कुछ और। पुलिस सभी पहलुओं को लेकर जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!