Chardham Yatra death news : नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, अबतक 102 ने गंवाई जान, स्वास्थ्य विभाग ने…जारी किया अलर्ट पढिए

नई दिल्ली। चारधाम यात्रा में अबतक 100 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। इन तीर्थों में सबसे ज्यादा केदारनाथ में 50 यात्रियों की मौत हुई है।

 



बताया जा रहा है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन के आभाव और असहनीय ठंड के कारण अचानक हृदय गति (Heart Rate) रुकने के कारण लगातार यात्रियों की मौतें हो रही हैं।

बता दें इस बार 3 मई से केंद्र सरकार ने चारधाम यात्रा शुरुआत की थी। तीन मई से 27 मई तक यात्रा में चारों धामों में अबतक 102 यात्रियों की मौत हो चुकी है। बता दें कल ही (रविवार) तीन श्रद्धालुओं ने अपनी जान गंवाई।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

तीर्थयात्रियों की लगातार हो रही मौतों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 50 साल से अधिक आयु के यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग की जा रही है।

इसके साथ ही ऐसे यात्री जिन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हैं, उन्हें यात्रा न करने की सलाह दी जा रही है। बताया जा रहा है कि चारों धामों के यात्रा मार्गों पर स्थापित मेडिकल रिलीफ केंद्रों पर अब तक 50 से अधिक आयु के 5500 से अधिक लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग की गई है। इतना ही नहीं 57 हजार यात्रियों की स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी की गई है।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

तीर्थ मौतें

केदारनाथ 50
बदरीनाथ 19
यमुनोत्री 26
गंगोत्री 07
——————————–
कुल- 102

error: Content is protected !!