सोने से पहले चेहरे पर लगाएं इस चीज की कुछ बूंदें, 1 महीने में चमक जाएगा चेहरा.. जानिए.

चेहरे पर चमक लाने के लिए लोग महंगे-महंगे स्किन केयर प्रॉडक्ट इस्तेमाल करते हैं. लेकिन सिर्फ तेल की मदद से भी ये फायदा प्राप्त किया जा सकता है. अगर आप सोने से पहले चेहरे पर बादाम का तेल लगाते हैं, तो आपकी स्किन चमक उठेगी. आइए फेस पर बादाम का तेल लगाने के फायदे और तरीका जानते हैं. यह स्किन केयर टिप त्वचा को दमक लाने और बेदाग बनाने में मदद करती है.

 



 

बादाम के तेल में मौजूद पोषक तत्व
बादाम का तेल काफी पौष्टिक होता है. क्योंकि, इसमें विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन डी, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम, जिंक, फॉस्फोरस, मैंगनीज और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं. ये पौष्टिक तत्व स्किन के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : जिले में 3 नए DSP की हुई पोस्टिंग, एसपी ने जिले के कार्यक्षेत्र का किया विभाजन... देखिए 5 DSP को कहां-कहां की मिली जिम्मेदारी...

 

Almond Oil for Face: फेस पर कैसे लगाएं बादाम का तेल
चेहरे पर बादाम का तेल लगाने के दो तरीके हो सकते हैं. जिसमें पहला तरीका यह है कि आप सोने से पहले बादाम के तेल की कुछ बूंदें लेकर सीधा अपने चेहरे पर लगाएं और सुबह उठकर फेसवॉश कर लें. वहीं, दूसरा तरीका यह है कि आप सोने से पहले बादाम के तेल की कुछ बूंदें लेकर हथेलियों के बीच में रगड़ें ताकि तेल और हथेलियां थोड़ी गर्म हो जाएं. इसके बाद हथेली से चेहरे पर मसाज करें.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : जिले में 3 नए DSP की हुई पोस्टिंग, एसपी ने जिले के कार्यक्षेत्र का किया विभाजन... देखिए 5 DSP को कहां-कहां की मिली जिम्मेदारी...

 

Almond Oil Benefits: बादाम का तेल लगाने के फायदे
बादाम के तेल में मौजूद विटामिन ई स्ट्रेच मार्क्स को मिटाने में मदद करता है.
बादाम का तेल झुर्रियों को मिटाने में मदद करता है.
अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो बादाम के तेल से इसे मॉइश्चराइज किया जा सकता है.

 

Disclaimer:
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है. हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी खबर सीजी न्यूज की नहीं है. हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें. हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : जिले में 3 नए DSP की हुई पोस्टिंग, एसपी ने जिले के कार्यक्षेत्र का किया विभाजन... देखिए 5 DSP को कहां-कहां की मिली जिम्मेदारी...
error: Content is protected !!