ग्रेटा ने भारत में लॉन्च की Harper ZX Series-I इलेक्ट्रिक स्कूटर, सबसे सस्ती ई-स्कूटर में शामिल. पढ़िए

नई दिल्ली: ग्रेटा इलेक्ट्रिक ने आज भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर Greta Harper ZX Series-I को 41,999 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 6 बेहतरीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। इसके साथ-साथ इसमें 3 ड्राइविंग मोड भी हैं। आइये जानते हैं Greta Harper ZX Series-I इलेक्ट्रिक स्कूटर की खासियत।

 



 

प्री-बुकिंग शुरू
ग्रेटा ग्रीन्पर जेड एक्स-आई की प्री-बुकिंग आज से शुरू हो गई है। ग्रेटा इलेक्ट्रिक्स ने 39,999 की एक्सेप्टिव कीमत पर 2,000 के प्री-बुकिंग ऑफ़र की घोषणा की। कंपनी का कहना है कि गाड़ी को डिलेवर करने में 45 से 75 दिनों का समय लगेगा

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

कलर ऑप्शन
Greta Harper ZX Series-I को इंडियन मार्केट में मिडनाइट ग्रीन, जेट ब्लैक, ग्लॉसी ग्रे, मैजेस्टिक मैजेंटा, ट्रू ब्लू और कैंडी व्हाइट जैसे कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। लुक की बात करें यह स्कूटर यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अन्य स्कूटर्स की तुलना में उतना भी खास नहीं है।

 

राइडिंग मोड
Greta Harper ZX Series-I में तीन राइडिंग मोड मिलते हैं, जिसमें इको, सिटी और टर्बो मोड शामिल है। व्हीकल का टॉप कॉन्फिगरेशन इको मोड में 100 किलोमीटर प्रति चार्ज, सिटी मोड में 80 किलोमीटर प्रति चार्ज और टर्बो मोड में 70 किलोमीटर प्रति चार्ज चलने में सक्षम होगा।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

चार्जिंग
ग्रेटा हार्पर ZX सीरीज-I ऑप्टेमाइज चार्जर तकनीक के साथ आता है जो 5 घंटे में इसकी बैटरी को फुल चार्ज करने में सक्षम होगा, वहीं 3 घंटे में बैटरी 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी।

 

फीचर्स
हार्पर जेडएक्स सीरीज-I एक आकर्षक डेटाइम रनिंग लाइट, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम, एंटी थेफ्ट अलार्म सिस्टम और आसान और कुशल संचालन के लिए स्मार्ट शिफ्ट के साथ आता है। ग्रेटा हार्पर जेडएक्स सीरीज-I को अलग करने वाली विशेषताएं क्रूज कंट्रोल, वायरलेस कंट्रोलर, हाईवे लाइट (बजर के साथ सभी टर्न लाइट फ्लैश), साइड इंडिकेटर बजर और ट्रिप रीसेट के साथ एलईडी मीटर से लैस है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!