Bank Holidays In June 2022 : जल्दी ही निपटा लें बैंकिंग….से जुड़े अपने जरूरी काम, जून महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

नई दिल्ली: जून म​हीने से पूरे देश में कई चीजों में बदलाव होने वाला है, जिसका सीधा असर पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर आरबीआई ने जून महीने की बैंक हॉलीडे की लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि कुछ छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन रहेगी।



भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी बैंक हॉलिडे की लिस्ट में राष्ट्रीय छुट्टियों के अलावा शनिवार (दूसरा और चौथा) और रविवार की पूर्व-निर्धारित छुट्टियां शामिल हैं। वहीं महाराष्ट्र प्रताप जयंती और गुरु हरगोबिंद जयंती के दिन पूरे देश में नहीं, लेकिन संबंधित राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। यहां देखिए पूरी लिस्ट (Bank Holidays In June 2022) और जाानिए जून के महीने में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में प्री होली सेलिब्रेशन का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं ने लगाए खूब ठुमके

इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

2 जून को महाराणा प्रताप जयंती है। ऐसे में 2 जून को हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
5 जून को रविवार है, इसलिए सभी बैंकों में अवकाश रहेगा।
11 जून को दूसरा शनिवार है, इसलिए इस दिन बैंक बंद रहेंगे।
12 जून को रविवार है इसलिए सभी बैंकों में इस दिन छुट्टी रहेगी।
15 जून को राज संक्रांति, वाईएमए दिवस और गुरु हरगोबिंद जयंती है। ऐसे में मिजोरम, जम्मू-कश्मीर, भुवनेश्वर में बैंक अवकाश रहेगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : रामपुर (कापन) में वेल विशर फाउंडेशन ने उत्साहपूर्वक मनाई होली, बच्चों संग बांटी खुशियां, संस्था द्वारा बच्चों को पिचकारी, रंग, गुलाल, बिस्किट, चॉकलेट बांटी गई

error: Content is protected !!