Big Accident Janjgir : सड़क पर बिगड़े वाहन को पीछे से ट्रेलर ने टक्कर मारी, गाड़ी के अंदर काम कर रहे ड्राइवर की मौत, बाहर से मदद कर रहा हेल्पर बाल-बाल बचा, टक्कर के बाद ट्रेलर का ड्रॉइवर भी केबिन में फंसा, हालत गम्भीर

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव थाना क्षेत्र के रिस्दा पुल में सड़क पर बिगड़े वाहन को पीछे से ट्रेलर ने टक्कर मारी. हादसे में बिगड़े वाहन के भीतर जैक लगाकर काम कर रहे ड्राइवर की दबने से मौत हो गई, वहीं बाहर में खड़े होकर मदद कर रहा हेल्पर बाल-बाल बचा है. टक्कर के बाद ट्रेलर का ड्राइवर केबिन में फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया और उसे चाम्पा अस्पताल भेजा गया है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

चाम्पा एसडीओपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि रिस्दा पुल के पास हादसा हुआ है, जिसमें ड्राइवर की मौत हुई है, वहीं हेल्पर बाल-बाल बचा है. दोनों भाई बताए जा रहे हैं. टक्कर के बाद ट्रेलर का ड्राइवर भी केबिन में फंस गया था, उसे बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है. मौके पर पुलिस की टीम है. मृतक व्यक्ति बिहार का रहने वाला है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

Related posts:

error: Content is protected !!