Bike Thief : जांजगीर. बजरंग चौक के पास से बाइक की हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. हसौद के बजरंग चौक के पास एक पान ठेला के सामने बाइक को खड़ी किया था, जिसे अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के कोसीर गांव का युवक प्रेम लाल पटेल ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका भैया बाबू लाल पटेल, कोसीर गांव से हसौद बाइक क्रमांक CG 11 AD 6137 में अपने जीजा केशव पटेल के घर आया हुआ था. बाइक को केशव पटेल की पान ठेला दुकान बजरंग चौक के पास रोड किनारे खड़ी करके उसके घर अंदर चला गया थे. थोड़ी देर बाद जब वापस आया तो देखा कि बाइक की चोरी अज्ञात के द्वारा कर ली गई है. बाबू लाल पटेल ने आसपास खोजबीन की, लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चला.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

इसके बाद बाइक चोरी की रिपोर्ट बाबू लाल के छोटे भाई प्रेम लाल पटेल ने हसौद थाने में पहुंचकरर रिपोर्ट दर्ज कराई है और मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!