छत्तीसगढ़: IAS अफसरों के बाद अब IPS अधिकारियों का तबादला, बदले गए इस जिले के एसपी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुरः छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस अफसरों के बाद अब प्रदेश के आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। इस संबंध में राज्य सरकार के गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक बालोद जिले के एसपी गोवर्धन राम ठाकुर को अब पुलिस मुख्यालय बुलाया गया है। उन्हें यहां सहायक पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

 



 

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के बैकुंठ पारा में माला सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन, सरपंच चंद्र कुमार सोनी रहे मुख्य अतिथि, कहा, 'ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृति और सृजनात्मकता का होता है विकास'

 

वहीं भानुप्रतापपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव को अब बालोद जिले की कमान दी गई है। उन्हें बालोद जिले का एसपी बनाया गया है। बता दें कि राज्य सरकार ने आज ही प्रदेश के आधा दर्जन से ज्यादा आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। गरियाबंद जिले के कलेक्टर नम्रता गांधी को मंत्रालय बुलाया गया है। उन्हें स्थान पर रायपुर के नगर निगम कमिश्नर प्रभात मलिक को गरियाबंद जिले का कलेक्टर बनया गया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Arrest : महिला नगर सेना का रास्ता रोककर उसके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार कर जान से मारने की धमकी देने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, नवागढ़ थाना क्षेत्र का मामला...

Related posts:

error: Content is protected !!