छत्तीसगढ़ मेहनतकश लोगों का प्रदेश है, किसानों और श्रमिकों ने अपने परिश्रम से उपजाऊ बनाया हैै : इंजी. रवि पांडेय, ईंटभट्ठे में पंगत लगाकर श्रमिकों और उनके बच्चों के साथ ‘बोरे बासी’ का लिया स्वाद

जांजगीर-चांपा. ‘प्रदेश के युवा पीढ़ी को अपने आहार और अपनी संस्कृति के प्रति गौरव का एहसास कराना आवश्यक है. इसी वजह से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक मई मजदूर दिवस पर बोरे बासी खाने का आग्रह किया था.’ उक्त बाते प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने कही। प्रदेश सचिव ने आज मजदूर दिवस पर शांति नगर जांजगीर में ईंट भट्ठा के श्रमिकों और बच्चों के साथ जमीन पर पंगत लगाकर बोरे बासी का आनंद लिया।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

उन्होने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ मेहनतकश लोगों का प्रदेश है, जो छत्तीसगढ़ की पावन भूमि को किसानों और मेहनतकश श्रमिकों ने अपने परिश्रम से उपजाऊ बनाया हैै। सरकार द्वारा हर साल 1 मई को इन्ही मेहनत कश श्रमिको के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मजदूर दिवस मनाया जाता है।

उन्होने आगे कहा कि हर छत्तीसगढ़िया के आहार मे बोरे बासी का कितना अधिक महत्व है। गर्मी के दिनों मे बोरे बासी शरीर न केवल ठंडा रखता है बल्कि पाचन शक्ति को भी बढ़ाता है। इसलिए हमारी आहार और संस्कृति के अनुरूप बोरे बासी का प्रतिदिन सेवन करे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

इस अवसर पर पवन कश्यप, राकेश कहरा, महेश राठौर, रामानुज कश्यप, राम सजीवन कुम्हार, सलिक राम, शत्रुहन, राजकुमार, नमुलाल, बिज्जू, संतोष, देवानंद सूर्यवंशी, बशु, केशव, भूपेंद्र, दीपेश गणेश, सहित बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद थे।

इसे भी पढ़े -  Korba Suspend Big News : पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई, आदेश जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!