DA hike jan 2022: सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 203% DA, एरियर का भी किया जाएगा भुगतान

पटना। बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है, प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला किया है। इसका लाभ बिहार सरकार के पेंशनभोगी पूर्व कर्मचारियों को भी मिलेगा, सरकार का यह फैसला 1 जनवरी 2022 से लागू होगा।

 



मतलब यह कि महंगाई भत्‍ता के साथ एरियर का भी भुगतान किया जाएगा। बिहार सरकार के इस फैसले से हजारों की तादाद में कार्यरत और सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

जानकारी के अनुसार, बिहार के सरकारी कर्मचारियों वेतन पर 203% महंगाई भत्ता सरकार देने जा रही है, यही नहीं जो सरकारी कर्मी सेवानिवृत्त हो चुके हैं, उनके पेंशन में भी इसका लाभ मिलेगा। पेंशन में बढ़ी हुई राशि जुड़ जाएगी। वित्त विभाग द्वारा बुधवार को इससे संबंधित आदेश जारी कर दिए गए हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई राशि का भुगतान बकाया के रूप में इस साल 1 जनवरी से किया जाएगा। इस बढ़ोतरी के दायरे में वैसे सभी लोग आ जाएंगे, जिन्हें छठे केंद्रीय वेतनमान का लाभ मिल रहा है।

राज्य सरकार द्वारा यह आदेश केंद्र सरकार के फैसले के आलोक में किया गया है, केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा 7 अप्रैल को एक आदेश के माध्यम से केंद्रीय कर्मियों को 203% महंगाई भत्ता देने का फैसला लिया गया था।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

इससे पहले केंद्र सरकार ने पिछले नवंबर से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला किया था, वह 1 जुलाई 2021 से प्रभावी था। उस आदेश के प्रभाव के बाद महंगाई भत्ता 196% हो गया था, इस साल अप्रैल से इसमें और 7% की बढ़ोतरी की गई है।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!