महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय विद्यालय में किया गया सरस्वती योजना के तहत साइकिल का वितरण

जांजगीर-चाम्पा. सरस्वती साइकिल योजना के तहत चांपा के महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नगर पालिका चांपा के पूर्व अध्यक्ष व पार्षद राजेश अग्रवाल तथा पार्षद नागेंद्र गुप्ता की उपस्थिति में साइकिल वितरण सम्पन्न हुआ.

 



आपको बता दें कि आज भी हमारे देश में बेटियों को बेटों के समान शिक्षा प्राप्त करने के लिए अवसर प्राप्त नहीं होते थे। इसका सबसे बड़ा कारण परिवार का आर्थिक रूप से कमजोर होना होता था। इसका एक और कारण यह भी होता है कि शिक्षण संस्थान जो अधिकतर दूरी पर होते हैं। छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने के लिए अपने निवास स्थान से बहुत दूर यात्रा करनी पड़ती थी। माता-पिता परिवार में बच्चों की पढ़ाई के लिए उनकी यात्रा पर होने वाले खर्च को नहीं वाहन कर पाते हैं। इसकी वजह से छात्र-छात्राओं के होनहार होने के बावजूद भी उन्हें अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ती है।

बेटी के मामले में अक्सर यह मामला ज्यादा देखने को मिलता है। माता-पिता सुरक्षा कारणों की वजह से अपनी पुत्री को विद्यालय नहीं भेज पाते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा इस योजना को पूरे राज्य में क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना का नाम छत्तीसगढ़ सरस्वती साइकिल योजना है। योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा शिक्षा विभाग के अंतर्गत बेटियों को स्कूल तक जाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिन बेटियों को घर से दूर विद्यालय तक लाने सरकार द्वारा मुफ्त साइकिल मुहैया कराई जा रही है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

सरस्वती साइकिल योजना के तहत नवमीं कक्षा में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य वर्ग के बीपीएल परिवार की बालिकाओं को साइकिल दी जाती है। ये योजना एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना है जो ना सिर्फ बेटियों को स्कूल आने-जाने में मदद करती है, बल्कि बेटियों की शिक्षा की राह भी आसान करती है। इस योजना के संचालित से स्कूलों में छात्राओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

साइकिल मिलने से छात्राओं के चेहरे में आई मुस्कान:- राजेश अग्रवाल

नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष व पार्षद राजेश अग्रवाल ने साइकिल विरतण कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरस्वती साइकिल वितरण योजना छात्राओं के पढ़ाई को निरंतर जारी रखने व दूरी को पाटने मिल का पत्थर साबित हो रहा। आगे कहा कि हमने इस कार्यक्रम में देखा कि छात्राओं के चेहरे में काफी खुशी झलक रही थी। यही इस योजना की सफलता है।

बेटियां समाज का भविष्य है, इन्हें जरूर पढ़ाएं : नागेंद्र गुप्ता

पार्षद नागेंद्र गुप्ता ने कहा कि बेटियां समाज का भविष्य है, उनकी शिक्षा को न छीना जाए। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि भविष्य में अपना एक अलग नाम बनाएं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

साइकिल वितरण के दौरान पार्षद डुग्गू प्रधान, पूर्व पार्षद घनश्याम देवांगन, शाला विकाश समिति के उपाध्यक्ष राज अग्रवाल, सदस्य राजेंद्र देवांगन (टेकू), यासीन मेमन, विद्यालय की प्राचार्य प्रधान मैडम सहित विद्यालय के शिक्षक व छात्राओ के अभिभावकगण उपस्थित थे ।

error: Content is protected !!