Janjgir Attack Arrest : बड़े भाई ने डंडे से छोटे भाई के सिर पर प्राणघातक हमला किया, आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर भेजा जेल, घायल छोटे भाई को गम्भीर हालत में रायपुर भेजा गया

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के डोंगाकोहरौद गांव में आपस में झगड़ा होने के बाद बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर डंडे से हमला कर दिया. हमले से छोटे भाई को गम्भीर चोट आई है और उसे रायपुर रेफर किया गया है. मामले में पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : जीएसटी विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर स्तर के अधिकारियों का हुआ तबादला, राज्य सरकार ने आदेश किया जारी...देखिए पूरी सूची...

पुलिस के मुताबिक, डोंगाकोहरौद गांव में आज बड़े भाई महन्त कश्यप ने अपने छोटे भाई लव कश्यप के सिर पर डंडे से जानलेवा हमला कर दिया. हमले से छोटे भाई को गम्भीर चोट आई, उसे पामगढ़ अस्पताल लाया गया. यहां से उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए रायपुर इलाज के लिए भेजा गया है. मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : सूबेदार-उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होनी थी लिखित परीक्षा, CGPSC ने जारी किया आदेश, अभ्यर्थियों को झटका...

Related posts:

error: Content is protected !!