Janjgir Police Big Action : शराब की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई, बनाए गए 10 प्रकरण, 6 आरोपी भेजे गए जेल, पढ़िए विस्तार से…

जांजगीर-चाम्पा. पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के द्वारा जिले में अवैध शराब बिक्री करने पर नियंत्रण लाने के उद्देश्य से पूरे जिले में अभियान चलाया गया, जिसके तहत जिले में आबकारी एकट की धारा 34(2) के तहत 06 एवं आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत 04 प्रकरणों सहित कुल 10 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है ।

 



थाना नवागढ़ के अपराध क्र 133/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के आरोपी हिमालय बर्मन उम्र 25 वर्ष निवासी महंत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब कीमती 2000/- जप्त कर आरोपी को दिनांक 29-05-22 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

थाना जांजगीर के अपराध क्र 351/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के आरोपी घनश्याम वैष्णव उम्र 45 वर्ष निवासी बिरगहनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 39 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 3120/- जप्त कर आरोपी को दिनांक 29-05-22 को न्यायिक अभिरक्षा में भेज गया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

थाना चंद्रपुर के अपराध क्र-74/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के आरोपी नानबूरी सिदार उम्र 40 वर्ष निवासी लटेसरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 08 लीटर महुआ शराब कीमती 800/- जप्त कर आरोपी को दिनांक 29-05-22 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

थाना जैजैपुर के अपराध क्र- 90/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के आरोपी जगदीश भारद्वाज उम्र 46 वर्ष निवासी तुषार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब कीमती 3000/- जप्त कर आरोपी को दिनांक 29-05-22 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

थाना अकलतरा के अपराध क्र 210/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के आरोपी अंजली निवासी अर्जुनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे 60 पाव देशी प्लेन कीमती 4800/- जप्त कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

थाना मालखरौदा के अपराध क्र 129/22 धारा 34(2) आबकारी ,क्ट के आरोपी सूरज भारद्वाज उम्र 34 वर्ष निवासी देवरघटा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 42 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 3360/ एवं एक मोटर सायकल जप्त कर आरोपी को दिनांक 29-05-22 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गयाउ।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

आरोपी कन्हैया लाल निवासी चांपा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 पाव देशी प्लेन शराब जप्त कर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 224/22 धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई।

आरोपी अमित कुमार निवासी बोकरामुड़ा थाना बलौदा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 03 लीटर महुआ शराब जप्त कर चौकी पंतोरा थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 0/22 धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई.

आरोपी भोलाराम जांगड़े निवासी मालखरौदा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3.5 लीटर शराब जप्त कर थाना मालखरौदा में अपराध क्रमांक 128/22 धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

आरोपी चैतराम उम्र 50 वर्ष निवासी परसदाकला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 लीटर महुआ शराब कर थाना बाराद्वार में अपराध क्रमांक 138/22 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई।

error: Content is protected !!