Janjgir Big News : मछली मारने गया मछुआरा महानदी में डूबा, मछुआरे की डूबने से हुई मौत, आंधी आने के बाद नाव पलटने से हुई घटना, महानदी में हिलोरों के बीच ऐसे फंसा मछुआरा… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. हसौद के मिरौनी गांव के बैराज के पास मछली मार रहे मछुआरा अचानक आई आंधी में फंस गया और नाव पलटने से महानदी में डूब गया. नाव से गिरने के बाद वह काफी वक्त तक मौत से लड़ते रहा और आखिरकार वह महानदी में डूब गया. बाद में, काफी मशक्कत के बाद उसके शव को बाहर निकाला गया, लेकिन आंधी आने के बाद नाव पलटने और अपनी जान बचाने की जद्दोजहद की तस्वीर सामने आई है, वह बेहद खतरनाक है. मिरौनी बैराज के पुल पर खड़े लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाया है.हसौद थाना के प्रभारी योगेश पटेल ने बताया कि कल शाम को मिरौनी गांव का मछुआरा छोटेलाल कहरा, महानदी में मछली मारने गया था. यहां अचानक आंधी आ गई और तेज हवा से महानदी में हिलोरे आने लगी. तेज हवा के साथ हिलोरे में भी तेज हो गई और मछुआरा की नाव पलट गई.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Attack Arrest : जानलेवा हमला करने वाला आरोपी को गिरफ्तार, भेजा गया जेल, बिर्रा पुलिस की कार्रवाई...

यहां मछुआरा काफी देर तक नाव को पकड़े रहा और फिर लहर की वजह से नाव भी छूट गई. इसके बाद मछुआरा, बैराज के पुल के नीचे पहुंचता है और उसके द्वारा यहां भी अपनी जान बचाने की कोशिश की जाती है, लेकिन कुछ देर बाद वह बैराज में लगे गेट के नीचे चला जाता है. बाद में कई घण्टे बाद मछुआरा की लाश तैरती मिलती है. मामले की सूचना के बाद पुलिस पहुंची थी और लाश को महानदी से निकलवाया. अभी शव का पंचनामा कराया जा रहा है और पुलिस मौके पर है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Kharod Loot Case : खरौद की ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट के मामले में 5 माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, CCTV में कैद हुए थे बदमाश, ईनाम घोषित करने और पोस्टर जारी करने के बाद भी पुलिस के लंबे हाथ से बदमाश हैं दूर, व्यवसायियों में नाराजगी...

error: Content is protected !!