Janjgir FIR : होटल संचालक से दो लोगों ने की गाली-गलौज और मारपीट, जान से मारने की दी धमकी, थाने में मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. चांपा के होटल संचालक से 2 लोगों के द्वारा गाली गलौज, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है.
चाम्पा पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ IPC की धारा
294, 323, 506 ,34 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.



होटल संचालक रमेश कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि गौरव शर्मा उसके घर में गैस चूल्हा को रखने के लिए आया था. रमेश शर्मा ने गैस चूल्हा रखने से मना किया तो गौरव शर्मा और गौरव के पिता सतपाल शर्मा आए. फिर गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. मारपीट से रमेश को चोट आई है. पुलिस ने दोनों व्यक्ति के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Big News : नगर पालिका अध्यक्ष का जल संचयन सत्याग्रह, तालाब के पास अनिश्चितकालीन अनशन में बैठी अध्यक्ष, ...ये है मांग... डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!