Janjgir Eldery Death : घर की पानी टंकी में डूबने 70 साल के वृद्ध की मौत, सफाई करते वक्त पानी टंकी में डूबा, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के पोड़ीदलहा गांव में पानी टंकी में डूबने से 70 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

 



जानकारी के अनुसार, 70 वर्षीय शत्रुहन साहू, घर के परिसर में बनी पानी टंकी की सफाई कर रहा था. इस दौरान वह पानी टंकी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई. सूचना के बाद अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची है और मर्ग कायम कर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  CG News : CM विष्णुदेव साय का 14 अक्टूबर को दौरा कार्यक्रम, शिवरीनारायण भी आएंगे... जारी हुआ प्रोटोकॉल...

Related posts:

error: Content is protected !!