Janjgir Lifting : ज्वेलरी दुकान में 3 लाख के सोने के पेंडल की उठाईगिरी, घटना को अंजाम देने वाले बाइक सवार दोनों शख्स की तस्वीर सीसीटीवी में कैद

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती की ज्वेलरी दुकान में 3 लाख के सोने के पेंडल की उठाईगिरी हुई है. घटना को अंजाम देने वाले बाइक सवार दोनों शख्स की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है.

 



इसी आधार पर पुलिस जांच कर रही है. दोनों बदमाशों ने चेहरे को खुला रखा है. जिस ज्वेलरी दुकान में उठाईगिरी हुई, वहां सीसी टीवी कैमरा नहीं लगा था, इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने उठाईगिरी की घटना को अंजाम दिया.

सक्ती के वार्ड 13 में धनराज ज्वेलर्स की दुकान है. यहां बाइक में सवार 2 युवक पहुंचे और कुछ जेवरात देखे, लेकिन खरीदी नहीं की. इस बीच पेंडल से भरे बॉक्स को लेकर दोनों युवक भाग गए. दुकानदार को इसकी भनक तक नहीं लगी. बाद में, ज्वेलरी का मिलान किया गया तो दुकानदार के होश उड़ गए और 65-70 ग्राम सोने के पेंडल से भरे बॉक्स गायब थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

मामले की सूचना पुलिस को दी गई और इसके बाद अन्य दुकान की सीसी टीवी फुटेज खंगाला, तब 2 युवक बाइक से भागते नजर आए. दुकानदार ने दोनों युवकों को पहचान लिया. मामले में सीसी टीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!