JanjgirChampa News : गुम हुए 104 मोबाइल को एसपी विजय अग्रवाल ने मोबाइल धारकों को वापस किया, मोबाइल पाते ही खुशी से चेहरे खिले, मोबाइलधारकों ने कहा, ‘धन्यवाद एसपी सर एवं पुलिस टीम’

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के एसपी ऑफिस में गुम हुए 104 मोबाइल को धारकों को एसपी विजय अग्रवाल ने वापस किया. जिले के थानों में मोबाइल गुम होने की शिकायत के बाद साइबर टीम की मदद से मोबाइल को बरामद किया गया और फिर मोबाइल धारकों को एसपी ऑफिस में वितरण किया गया.एक साल, छह माह पहले से गुम हुए मोबाइल के मिलने के बाद पहुंचे लोगों में काफी खुशी दिखी. एंड्रायड मोबाइल आज काफी महंगे हैं, ऐसे में 10 से 15 हजार के गुम हुए मोबाइल मिलने के बाद लोगों ने एसपी विजय अग्रवाल और पुलिस टीम को धन्यवाद दिया. बरामद मोबाइल में कई महंगे भी थे. इस तरह से 15 लाख से अधिक कीमत के 104 मोबाइल को उनके धारकों को वितरण किया.

 



एसपी विजय अग्रवाल ने साइबर और पूरी पुलिस टीम को शाबासी देते हुए कहा कि गुम मोबाइल मिलने के बाद लोगों में खुशी दिख रही है, यह बड़ी बात है और यह सम्भव हुआ है, पूरी पुलिस टीम के सहयोग से. आगे भी ऐसा प्रयास पुलिस का जारी रहेगा. इस दौरान उन्होंने लोगों से अभिव्यक्ति एप डाउनलोड करने की अपील की, जिसमें सीधे महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं, थाने जाने की जरूरत नहीं है, एप में दर्ज शिकायत के आधार पर सम्बंधित मामले में पुलिस सक्रिय हो जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!