Janjgir Liquor Seized : देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार,एक बाईक भी जब्त, भेजा गया जेल, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा पुलिस ने 42 पाव देशी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की है.



मालखरौदा थाना के प्रभारी प्रवीण राजपूत ने बताया, मुखबिर से सूचना मिली कि फगुरम क्षेत्र के देवरघटा गांव निवासी सूरज भारद्वाज, देशी शराब रखा हुआ है और सिंघरा गांव से देवरघटा गांव की ओर जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : घर में घुसकर डंडे से हमला, 3 नाबालिग समेत 13 आरोपी गिरफ्तार, 10 आरोपी भेजे गए जेल...

पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी और युवक को पकड़ा, जिसके पास से 42 पाव देशी शराब जब्त किया है. साथ ही, शराब परिवहन में उपयोग में की गई बाईक को भी पुलिस ने जब्त किया है.

पुलिस ने आरोपी युवक सूरज भारद्वाज को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Arrest : BOSCH कंपनी के ऑयल का डुप्लीकेट ऑयल बनाकर बिक्री करने वाला ऑटो पार्ट्स दुकान संचालक गिरफ्तार, सक्ती का मामला

error: Content is protected !!