Janjgir MLA Comment : कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवारों के चयन से छग का हुआ है घोर अपमान : नारायण चन्देल

जांजगीर-चाम्पा. विधायक एवं छग विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल ने राज्य सभा चुनाव के लिये छ.ग. प्रदेश में कांग्रेस द्वारा घोशित बाहरी उम्मीदवारों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि छ.ग. में छत्तीसगढ़ियों का राग अलापने वाली कांग्रेस पार्टी व उसके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस प्रकार से राज्यसभा के लिए बाहरी नेताओं को राज्य सभा का उम्मीदवार घोषित किया है, यह समूचे छ.ग. की जनता का घोर अपमान है, इससे कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा उजागर हो गया है।

 



इस पार्टी के कथनी व करनी में कितना अंतर है यह स्पश्ट रूप से जनता के सामने आ गया है। छ.ग. प्रदेश में भावनात्मक रूप से छ.ग. के तीज, तिहार, बोरे बासी से लेकर सभी प्रकार से छ.ग. की जनता के जनभावनाओं से खिलावाड़ करने वाली ये कांग्रेस पार्टी ने इतना जल्दी बता दिया है कि पूरे छ.ग. प्रदेश में कांग्रेस में एैसा कोई छत्तीसगढ़िया किसान का बेटा नहीं है जिसे राज्य सभा में भेजकर यहां का प्रतिनिधित्व किया जाये।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और यहां के कांग्र्रेस के आला नेताओं को इस बात का जवाब प्रदेश की जनता को देना चाहिए। दुर्भाग्य तो इस बात का है कि बिहार के जिस व्यक्ति का नाम सदा अपराध के सुर्खियों में रहा है, जिसके अधिकांस समय जेल में बिते है उनकी धर्मपत्नी को कांग्रेस ने यहां राज्य सभा का उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस किस प्रकार की राजनीति करती है, तथा उनकी पसंद क्या है यह इस चयन से जनता के सामने षीषे की तरह स्पश्ट हो गया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

विधायक श्री चंदेल ने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में छ.ग. की जनता छत्तीसगढ़ियों के इस अपमान का बदला लेगी। उन्होंने छ.ग. के सभी आम नागरिकों से आग्रह किया कि कांग्रेस ने राज्य सभा उम्मीदवार के चयन में जिस प्रकार से माटीपुत्रों का अपमान किया है, इस अपमान का बदला हम सब लोगों को आने वाले चुनाव में अवष्य लेना होगा।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Related posts:

error: Content is protected !!