Janjgir Patwari Suspend : पटवारी की रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल, एसडीएम ने किया निलंबित

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ तहसील के हल्का नंबर 23 के पटवारी देवेंद्र साहू का किसान से रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने पर पामगढ़ एसडीएम ने पटवारी देवेंद्र साहू को निलंबित कर दिया है. काम के एवज में रिश्वत लेते हुए वीडियो पीड़ित किसान ने बनाया था.

 



मामले की जांच के बाद पामगढ़ एसडीएम बीएस मरकाम ने पटवारी को निलंबित करने का आदेश जारी किया है. एसडीएम ने बताया कि पटवारी देवेंद्र साहू, किसान से काम के एवज में 5 हजार रुपए की मांग की थी, जिस पर किसान द्वारा तीन हजार रुपए नगदी पटवारी को दिया गया है। इसका वीडियो भी किसान द्वारा बना लिया गया था। इस पूरे मामले में फिलहाल एसडीएम बीएस मरकाम ने पटवारी देवेंद्र साहू को निलंबित कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

निलंबन अवधि में पटवारी साहू का मुख्यालय कानूनगो तहसील पामगढ़ निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

साथ ही, उनके स्थान पर नवीन पटवारी रविकांत साहू पटवारी हल्का नंबर 31 ग्राम बिलारी की पदस्थापना कर दी गई है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!