Janjgir Special Application : जनचौपाल में युवक का दिया आवेदन चर्चा में, युवक ने बीवी दिलवाने दिया आवेदन, लिखा, ‘खाना बनाने और कपड़ा धोने में होती है परेशानी, पत्नी के लिए इधर-उधर भटक रहा हूं’

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ जनपद क्षेत्र के भैसों गांव में आयोजित जनचौपाल में एक शख्स ने ऐसा आवेदन दिया है, जो खासे चर्चा में है. भैसों गांव के गोविंद कश्यप ने बीवी दिलवाने के लिए आवेदन किया है और उसने आवेदन में लिखा है कि वह पत्नी के लिए इधर-उधर भटक रहा है और खाना बनाने, कपड़ा धोने के लिए परेशानी हो रही है. इस तरह युवक गोविन्द कश्यप ने पत्नी मिलवाने और शादी करवाने की मांग की है और उसका यह आवेदन सुर्खियों में है.भैसों गांव की जनचौपाल में बड़ी संख्या में आवेदन मिले, लेकिन लोगों में चर्चा गोविंद कश्यप के आवेदन की होती रही. फिलहाल, इस आवेदन को अफसरों ने जनचौपाल में ले लिया है. अब देखना है कि इस आवेदन के निराकरण के लिए क्या पहल की जाती है ?

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!