JanjgirChampa News : आकस्मिक मृत्यु के 3 प्रकरणों में 12 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत, जिले के इन तहसील क्षेत्र के गांवों के पीड़ित परिवारों को मिली मदद… पढ़िए…

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 03 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।

 



जिले की तहसील अकलतरा के ग्राम आरसमेटा के रूद्र प्रताप की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता अरविंद सिंह, तहसील बम्हनीडीह के ग्राम पोड़ीशंकर (परसापाली) के मोहन लाल कहरा की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि श्रीमती बुटर बाई और तहसील पामगढ़ के ग्राम खरखोद के हेराम केंवट की डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि श्रीमती हरबाई को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स में शिक्षकों की उपलब्धता पर जोर, ड्रॉपआउट रोकने, कमजोर विद्यालयों की समीक्षा और स्मार्ट क्लास के बेहतर उपयोग के निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!