Janjgir Rape Arrest : नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी आरोपी को पुलिस ने समस्तीपुर बिहार से किया गिरफ्तार, भेजा जेल

जांजगीर-चाम्पा. मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार कि दिनांक 08.01.22 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग लड़की दिनांक 07.01.22 के सुबह 11.00 बजे के लगभग घर से बिना बताये कहीं चली गई। कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की आशंका पर प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 02/22 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण नाबालिग बालिका से संबंधित होने एवं प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सायबर सेल से तकनीकी सहायता एकत्र कर थाना से टीम तैयार कर अपहृता का सतत रूप से पता तलाश किया गया।
विवेचना के दौरान साईबर सेल की मदद से पीडिता को आरोपी के कब्जे से गोरगम्मा थाना सीहापुर पटौरी समस्तीपुर बिहार से दिनांक 25.05.22 को बरामद किया गया।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

पीड़िता बालिका द्वारा अपने कथन में आरोपी द्वारा उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करना बताई जिस पर प्रकरण में धारा 366,376 भादवि 4,6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई।

आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार करने एवं आरोपी के विरूद्ध साक्ष्य पाये जाने पर आरोपी सोनू ठाकुर उम्र 25 वर्ष निवासी गोरगम्मा समस्तीपुर बिहार को 26.05.22 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!