Janjgir Rape Arrest : नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. दिनांक 06-04-22 को प्रार्थीया ने थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी नाबालिक लड़की दिनांक 05-04-22 को रात्रि में में बिना बताये कही चली गयी है। कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की आशंका पर प्रार्थीया कि रिपोर्ट पर थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 86/22 धारा 363 पंजीबद्ध किया गया

 



प्रकरण गुम बालिका से संबंधित होने एवं मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अपहृत बालिका की पतासाजी की जा रही थी.
साईबर सेल के मदद से आरोपी एवं पीड़िता के बिलासपुर आने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थाना मुलमुला टीम द्वारा दबिश दी गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

दिनांक 28-05-22 को बिलासपुर से पीड़िता को आरोपी शुभम निर्मलकर निवासी अमोरा के कब्जे से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया
बालिका का महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कथन लेने पर अपने कथन में आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर शादी कर शारीरिक संबंध बनाना बताये जाने पर प्रकरण में धारा 366,376 भादवि 04,06 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

आरोपी शुभम निर्मलकर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार करने एवं आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करने पर दिनांक 29-05-22 को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया

error: Content is protected !!