Janjgir Shivir : जन समस्या निवारण शिविर में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और अफसर रहे मौजूद

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा क्षेत्र के छोटे सीपत गांव में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया. यहां विभिन्न वार्डों से आए हुए लोगों ने अपनी शिकायतों एवं मांगों को लेकर आवेदन दिया और अधिकारियों को अपनी परेशानियों के बारे में अवगत कराया.



जन समस्या निवारण शिविर में अधिकतर लोगों ने प्रधानमंत्री आवास बनाने की मांग को लेकर आवेदन दिया, वहीं अन्य महत्पूर्ण समस्याएं जैसे नाली निर्माण, बेजाकब्जा, सामुदायिक भवन निर्माण एवं मकान के पट्टे के संबंध में लोगों ने जन समस्या निवारण शिविर आवेदन दिया.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : जिला पंचायत सीईओ का पिसौद ग्राम पंचायत में औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश...

शिविर में कुल 472 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 273 का तत्काल निराकरण किया गया. 199 आवेदन मौका निरीक्षण कर पत्रतानुसार सूचना दी जाएगी.

शिविर में मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष लकेश्वरी देवा लहरे, जिला पंचायत सदस्य साक्षी युगल बंजारे, गीता भुवनेश्वर पटेल, अरुण महिलांगे, बृंदालाल धीवर, लछन कुमार सतरंग एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी मालखरौदा उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : विभागीय अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर फील्ड में काम करें क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियां : डीएमएम, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 14 दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

error: Content is protected !!