Janjgir SnakeBite : 11 साल की लड़की को सांप ने डसा, अस्पताल में भर्ती किया गया, आम लेने गई लड़की को सांप ने डसा था

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर क्षेत्र के बेलादुला गांव में आम लेने गई 11 साल की लड़की को सांप ने डस लिया. परिजन ने उसे जैजैपुर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां वह ठीक है. यहां परिजन ने जागरूकता दिखाई और सांप के डसने के बाद लड़की को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया और उनकी सजगता की वजह से लड़की की जान बच गई.



इसे भी पढ़े -  Raigarh Action : पंचायत समाधान मंच से बड़ी सफलता: 27,705 वर्गफीट शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, संवाद और सहमति से निकला समाधान, प्रशासन की पहल लाई रंग, राजस्व अमले की संयुक्त कार्रवाई, नाले व शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण...

दरअसल, बेलादुला गांव की 11 वर्षीय बच्ची अंशु भारद्वाज, आम लेने गई थी, जहां वह फिसलकर गिर गई और फिर सांप ने उसकी उंगली को डस लिया. इसके बाद परिजन उसे लेकर जैजैपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर और स्टाफ ने तत्काल इलाज किया. इस तरह लड़की, अब खतरे से बाहर है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Teacher Arrest : आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल, ...ये है बड़ा मामला, डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!